उत्तराखंड रोडवेज की हड़ताल शुरू, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

Published: 02 Nov 2026, 11:56 AM
Category: राज्य   |   By: Jokhim News

उत्तराखंड रोडवेज की हड़ताल शुरू, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

देहरादून। उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारियों ने शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान कर दिया है। वेतन न मिलने और अन्य मांगों पर सहमति न बनने के कारण कर्मचारियों ने बसों का संचालन पूरी तरह बंद कर दिया है। शुक्रवार सुबह से ही देहरादून, हरिद्वार, हल्द्वानी, टनकपुर सहित प्रदेश के सभी प्रमुख डिपो में रोडवेज बसें खड़ी हैं, जिससे हजारों यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर लंबी दूरी की यात्रा करने वाले लोग स्टेशनों पर फंसे हुए हैं।

उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री अशोक चौधरी ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। गुरुवार को एमडी रीना जोशी के साथ हुई साढ़े तीन घंटे की बैठक बेनतीजा रही, जिसके बाद यूनियन ने यह कड़ा कदम उठाया है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले परिवहन संबंधी जानकारी अवश्य ले लें।

×