Published:
02 Nov 2026, 11:56 AM
Category:
राज्य
|
By: Jokhim News
देहरादून। उत्तराखंड शासन ने प्रदेश की महिला कार्मिकों के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। आगामी 29 अक्टूबर को करवा चौथ पर्व के अवसर पर सभी महिला कर्मचारियों को सार्वजनिक अवकाश प्रदान किया गया है।
बुधवार को सचिव राजेंद्र कुमार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, उत्तराखंड राज्य के अधीन कार्यरत सभी शासकीय, अशासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और शासकीय प्रतिष्ठानों में कार्यरत महिला कार्मिकों को यह अवकाश मिलेगा। यह निर्णय करवा चौथ पर्व के महत्व को देखते हुए लिया गया है, ताकि महिलाएं इस विशेष दिन को अपने परिवार के साथ मना सकें।
यह अवकाश विशेष रूप से बृहस्पतिवार, 29 अक्टूबर को लागू होगा। सरकार के इस कदम से महिला कर्मचारियों में खुशी का माहौल है, क्योंकि उन्हें त्योहार मनाने के लिए पर्याप्त समय मिल पाएगा।
