Published:
02 Nov 2026, 11:56 AM
Category:
राज्य
|
By: Jokhim News
हरिद्वार। गुरुवार को करवा चौथ के पावन पर्व को लेकर प्रदेशभर के बाजारों में खासी रौनक देखने को मिली। 29 अक्टूबर को मनाए जाने वाले इस पर्व को लेकर सुहागिन महिलाओं में जबरदस्त उत्साह है। अपने पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि के लिए निर्जला व्रत रखने वाली महिलाएं इन दिनों बाजारों में सजने-संवरने की खरीदारी में व्यस्त हैं।
बाजारों में कपड़ा, सर्राफा, कॉस्मेटिक और मनिहारी की दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। हरिद्वार के लक्सर शहर के बाजारों में भी खरीदारी का माहौल गर्म है। महिलाएं अपनी पसंद के अनुसार साड़ी, सूट, चूड़ियां, बिंदी और अन्य शृंगार सामग्री खरीद रही हैं, जिससे दुकानदारों के चेहरे भी खिले हुए हैं और उन्हें इस त्योहारी सीजन में अच्छी बिक्री की उम्मीद है।
