देहरादून में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से ज्येष्ठ उप प्रमुख संजय नेगी ने अपने समर्थकों के साथ उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की।
मुलाकात के दौरान संजय नेगी ने कहा कि उन्होंने हरीश रावत से निवेदन किया है कि यदि उनकी वजह से कांग्रेस पार्टी को किसी प्रकार का नुकसान या अनावश्यक बयानबाजी हो रही है, तो उनकी पार्टी में संभावित जॉइनिंग को फिलहाल किनारे कर दिया जाए।
उन्होंने यह भी आग्रह किया कि हरीश रावत अपने राजनीतिक अवकाश को समाप्त कर एक बार फिर सक्रिय भूमिका निभाएं और कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए पहले की तरह कार्य करें। संजय नेगी ने कहा कि हरीश रावत के बिना कांग्रेस पार्टी अधूरी है और उनके नेतृत्व में ही संगठन को नई दिशा मिल सकती है।