Published:
04 Nov 2026, 03:36 PM
|
Updated:
04 Nov 2026, 03:37 PM
Category:
राज्य
|
By: Jokhim News
देहरादून के पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र में एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां छह साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया है। यह वारदात सोमवार देर शाम की बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, एक 15 वर्षीय नाबालिग किशोर पर आरोप है कि उसने बच्ची को मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाने के बाद इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई।
परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी किशोर को हिरासत में लेकर संरक्षण में भेज दिया गया है। पीड़िता बच्ची को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।
पुलिस कंट्रोल रूम को लेबर कॉलोनी से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और बच्ची को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
