विधानसभा सत्र में भ्रष्टाचार पर घमासान, विपक्ष ने रेखा आर्य मामले की जांच की मांग की

Published: 02 Nov 2026, 11:57 AM
Category: राज्य   |   By: Jokhim News

विधानसभा सत्र में भ्रष्टाचार पर घमासान, विपक्ष ने रेखा आर्य मामले की जांच की मांग की

देहरादून। भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र के दूसरे दिन बुधवार को सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई। विधानसभा परिसर के बाहर मीडिया से बातचीत के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं ने एक-दूसरे पर जमकर निशाना साधा, जिससे दिन भर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी रहने का संकेत मिल गया।

कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह ने कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के आरोपों को गंभीरता से उठाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने दावा किया कि रेखा आर्य के पति ने खुद उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे और इस संबंध में मुख्यमंत्री से शिकायत भी की थी। प्रीतम सिंह के अनुसार, शिकायत के बावजूद सरकार ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।

उन्होंने करीब 210 करोड़ रुपये की संपत्ति और बरेली में कथित तौर पर बन रहे राजमहल का जिक्र करते हुए मामले की विस्तृत जांच की मांग की। प्रीतम सिंह ने सवाल उठाया कि जब इस तरह के गंभीर आरोप सामने आए हैं, तो सरकार को इनकी जांच कराकर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। कांग्रेस नेता ने इस पूरे मामले को भ्रष्टाचार से जुड़ा गंभीर विषय बताते हुए सरकार की जवाबदेही पर प्रश्नचिन्ह लगाया।

×