हेमकुंड साहिब में सीजन की पहली बर्फबारी, श्रद्धालुओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

Published: 18 Sep 2026, 03:57 PM
Category: राज्य   |   By: Jokhim News

हेमकुंड साहिब में सीजन की पहली बर्फबारी, श्रद्धालुओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

चमोली। गुरुवार सुबह बारिश के साथ हेमकुंड साहिब में इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई, जिससे पूरा क्षेत्र बर्फ की सफेद चादर में लिपट गया। बर्फ से ढका हेमकुंड साहिब का मनमोहक दृश्य श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है। ऐसा प्रतीत होता है मानो प्रकृति ने इस पवित्र धाम को अपने ही अंदाज में सजाकर श्रद्धालुओं के स्वागत की तैयारी की हो।

बर्फबारी के बीच हेमकुंड साहिब पहुंचे सिख श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया। उन्होंने गुरुद्वारे में मत्था टेककर दर्शन किए और साथ ही सीजन की पहली बर्फबारी का भी भरपूर आनंद लिया। कई श्रद्धालुओं ने बताया कि हेमकुंड साहिब जैसे पवित्र धार्मिक स्थल के दर्शन के साथ पहली बर्फबारी देखने का अवसर मिलना उनके लिए एक विशेष और अविस्मरणीय अनुभव है। बर्फ से ढकी चोटियां और गुरुद्वारा परिसर का नजारा यात्रियों को मंत्रमुग्ध कर रहा है।

×